“Save Birds” दैनिक भास्कर द्वारा संचालित एक सामाजिक जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य पक्षियों के लिए दाना-पानी उपलब्ध कराने के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।
अभियान के अंतर्गत प्रतिभागी अपने आँगन, छत, बालकनी या खिड़की पर पक्षियों के लिए दाना और पानी से भरा सकोरा/पात्र रखें तथा उसका फोटोग्राफ क्लिक कर निर्धारित माध्यम से साझा करें।
सभी प्राप्त एंट्रीज में से कुल 51 विजेताओं का चयन लकी ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा, जिन्हें सम्मान स्वरूप चांदी का सकोरा भेंट किया जाएगा।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) या किसी डिजिटल टूल से बनाई गई/एडिट की गई फोटो मान्य नहीं होगी। केवल वास्तविक और मूल फोटो ही स्वीकार की जाएगी।
प्रतिभागी द्वारा साझा की गई फोटो स्वयं द्वारा ली गई और मौलिक (Original) होनी चाहिए। किसी अन्य स्रोत से ली गई या कॉपी की गई फोटो मान्य नहीं होगी।
प्रतिभागी द्वारा भेजी गई फोटो/सामग्री का उपयोग दैनिक भास्कर (डीबी कॉर्प लि.) अपने प्रिंट, डिजिटल, सोशल मीडिया या अन्य प्रचार माध्यमों में बिना किसी अतिरिक्त अनुमति या भुगतान के कर सकता है।
विजेताओं के चयन से संबंधित अंतिम निर्णय डीबी कॉर्प लि. का होगा, जो सभी प्रतिभागियों के लिए अंतिम और मान्य होगा।
देश के प्रचलित कानूनों के अनुसार यदि विजेता पर किसी प्रकार का कर (Tax) या अन्य दायित्व लागू होता है, तो उसका वहन विजेता द्वारा स्वयं किया जाएगा।
इस अभियान से संबंधित सभी अधिकार डीबी कॉर्प लि. के पास सुरक्षित रहेंगे।
किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में उसका समाधान माननीय न्यायालय, भोपाल (मध्य प्रदेश) के अधिकार क्षेत्र में किया जाएगा।
डीबी कॉर्प लि. को आवश्यकतानुसार बिना किसी पूर्व सूचना के इन नियम एवं शर्तों में संशोधन, परिवर्तन या अभियान को स्थगित/समाप्त करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।