नियम और शर्तें


(1) ज्यूरी का निर्णय अंतिम और सर्वमान्य होगा।
(2) अगर आप स्टूडेंट कैटेगरी में एंट्री भेज रहे हैं तो स्कूल/कॉलेज/कोचिंग का आइडेंटी कार्ड लगाना होगा। प्रतियोगियों में हर उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
(3) पेंटिंग किसी भी मीडियम (क्रेयान, वॉटर कलर, पेंसिल, ऑइल आदि) में ही बना सकते हैं।
(4) पेंटिंग सिर्फ़ PDF या JPEG फॉर्मेट में ही स्वीकार की जाएगी। फाइल की साइज 10 MB से अधिक नहीं होनी चाहिए।
(5) पेंटिंग आपकी कल्पना या विचारों की मौलिक कृति हो।
(6) अंतिम राउंड में चयनित प्रतिभागियों को पेंटिंग के मौलिक होने का घोषणा पत्र देना होगा।
(7) पेंटिंग की डिजिटल कॉपी अपलोड करनी है। केवल अंतिम राउंड में चयनित पेंटिंग की मूल प्रति दैनिक भास्कर भोपाल कार्यालय में जमा कराना या डाक से भेजना अनिवार्य होगा। ताकि ज्यूरी उनमें से विजेताओं का चयन कर सकें। मूल पेंटिंग विशेष परिस्थितियों के अतिरिक्त वापस लौटाई नहीं जाएगी।
(8) केवल QR कोड और मिस्ड कॉल के माध्यम से अपलोड की गई प्रविष्टियां ही स्वीकार की जाएंगी। डाक, व्हाट्सएप, मेल या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा।
(9) प्रतियोगिता में दैनिक भास्कर में कार्यरत कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य हिस्सा नहीं ले सकते हैं।